कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने देश भर में तबाही मचा दी है. आज गुरूवार को देश की राजधानी दिल्ली में चार नये ओमिक्रॉन संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य अमला कमियों को दूर करने में लगा हुआ है.
इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 10 और देश भर में 77 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लोक नायक अस्पताल में 40 लोगों को विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया है। 40 लोगों में से 38 COVID-19 पॉजिटिव हैं।
ओमिक्रॉन, कोरोना का ये नया वेरिएंट बहुत ज्यादा फैलने वाला है जो अब तक छह राज्यों- महाराष्ट्र (32), राजस्थान (17), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (5) और आंध्र प्रदेश में रिपोर्ट किया गया है। (1), तमिलनाडु (1), पश्चिम बंगाल (1), तेलंगाना (2) और दो केंद्र शासित प्रदेश- दिल्ली (10) और चंडीगढ़ (1)। दिल्ली में 10 संक्रमित मिले हैं जिनमे से 1 को छुट्टी दे दीगयी है. बाकियों की हालत भी स्थिर बतायी जा रही है.

