Site icon Divyabharat News

भट्ट को मिले थे जॉन अब्राहम, इस शर्त पर की थी पहली फिल्म जिस्म

Share This Post

नई दिल्ली। अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की थी।

फिल्मों और मॉडलिंग के दुनिया में कदम रखने से पहले जॉन अब्राहम एक एड एजेंसी के लिए काम करते थे और इसके साथ मॉडलिंग की थी। एड एजेंसी में काम करते हुए जॉन अब्राहम की सैलरी 13,800 रुपये थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह और पहचान बना ली। मॉडलिंग करते हुए जॉन अब्राहम को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया।

महेश भट्ट अपनी फिल्म जिस्म के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे जो पर्नालिटी में संजय दत्त की तरह हो। एक दिन मॉडलिंग करते हुए महेश भट्ट को जॉन अब्राहम मिले। उन्होंने अभिनेता को बताया कि उन्हें संजय दत्त जैसे कलाकार की जरूरत है। इसके साथ ही महेश भट्ट ने जॉन अब्राहम से कहा कि वह उन्हें जिस फिल्म के लिए लेना चाहते है लीक से हटकर है दर्शकों पर निर्भर है कि वह फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं।

महेश भट्ट की इन शर्तों को मानते हुए जॉन अब्राहम ने फिल्म जिस्म को करने के लिए राजी हो गए थे। यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बासु मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म जिस्म के बाद उन्होंने साया, पाप, एतबार और लकीर जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में असली पहचान यश चोपड़ा की फिल्म धूम से मिली।

Share This Post