Site icon Divyabharat News

बड़ी खबर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वल्र्यानी का निधन

Share This Post

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, और पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी का रविवार को निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को हृदयाघात के बाद दिल्ली ले जाया गया था, और वहां फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, और फिर इसके बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, और वहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को दोपहर बाद उनकी सांसें थम गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Post