रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत आने वाले काली माता वार्ड नम्बर 11, गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नम्बर 29 एवं शंकर नगर वार्ड नम्बर 30 के क्षेत्र में विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों के भिन्न स्थानों पर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक रूप से हेंड फागिंग अभियान लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत दिलवाने चलाया गया. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को नगर निगम रायपुर के समस्त 70 वार्डों में सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से प्रतिदिन व्यापक फागिंग अभियान नागरिकों को मच्छरों को कारगर रूप से नियंत्रित करके राहत दिलवाने की दृष्टि से चलाया जाना प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ.
नगर निगम जोन 3 द्वारा वार्ड 11,29,30 के विभिन्न स्थानों में व्यापक हेंड फागिंग अभियान चलाया गया

