Site icon Divyabharat News

ऑन लाईन आर्डर देकर चाकू मंगाने वाले 72 लोगों से पुलिस ने किया चाकू जब्त

Share This Post

रायपुर। ऑन लाईन आर्डर कर धारदार व बटनदार चाकू मंगाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महीनों में ऑनलाईन आर्डर से मंगाए गए 72 लोगों से चाकू जब्त की है। पुलिस ने अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों एवं बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑन लाईन शॉपिंग साईट्स जैसे एमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं को रोका जा सके। रायपुर पुलिस को तकनीकी माध्यमों से रायपुर में निवासरत लोगों द्वारा विगत 03 माह में फ्लिप्कार्ट एवं अमेजन के माध्यम से ऑन लाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये जाने की सूची प्राप्त हुई।

सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस द्वारा तस्दीकी अभियान प्रारंभ की गई है। जिसके तारतम्य में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सूची के अनुसार अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक की गई। जिसमें 21 दिसंबर की तस्दीकी अभियान में अलग – अलग थानों द्वारा लोगों से 72 नग धारदार एवं बटनदार चाकू जमा कराया गया। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑन लाईन शॉपिंग साईट जैसे एमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखीं जा रहीं है।

 

Share This Post