Site icon Divyabharat News

महापौर एजाज ढेबर को रायपुर के स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश में 6 वें नम्बर पर आने पर शास्त्री बाजार के व्यापारियों ने समम्मानित किया,

Share This Post

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर का आज शास्त्री बाजार के व्यापारियों ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश में 6 वें नम्बर पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त करने उन्हें शास्त्री बाजार में बुलाकर शास्त्री बाजार चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री आरिफ भाई की अगुवाई में सम्मानित किया. व्यापारियों ने महापौर श्री ढेबर के साथ मंच पर उपस्थित निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष श्री समीर अख्तर एवं एल्डरमेन शमसुल हसन नम्मू भाई को भी सम्मानित किया. महापौर एजाज ढेबर ने शास्त्री बाजार के सभी व्यापारियों से रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का स्वच्छ शहर नम्बर 1 बनाने सामूहिक शपथ दिलवाई. महापौर श्री ढेबर ने व्यापारियों से नो पॉलीथिन अभियान का बाजार में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सफल बनाने का आव्हान किया एवं बताया कि वे रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे,आयुक्त प्रभात मलिक,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री नागभूषण राव, सभी एमआईसी सदस्यों,समस्त जोन अध्यक्षगणों, पार्षदगणों के साथ अपने घर से साथ में कपड़े की थैली लेकर कल दिनांक 23 दिसम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 10 बजे शास्त्री बाजार आएंगे एवं नो पॉलीथिन अभियान का शुभारम्भ शास्त्री बाजार में करके यहाँ कपड़े की थैली में सब्जी खरीदेंगे एवं समाज हित में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ पर्यावरण अभियान से आमजनों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायपुर शहर को देश में स्वच्छ शहर नम्बर 1 बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से स्वतः जोड़ेंगे. नो पॉलीथिन महाभियान पूरे राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के सभी वार्डों में जनजागरूकता अभियान के रूप में प्रत्येक वार्ड में सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में चलाया जायेगा. महापौर श्री ढेबर ने 9 जनवरी 2022 को सुबह 8 बजे आमजनों को स्वच्छता महाभियान से जोड़े जाने जयस्तम्भ चौक से मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब तक आयोजित स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा महारैली से जुड़कर उसे सफल बनाने का मंच से आव्हान किया. महापौर श्री ढेबर ने कहा कि शास्त्री बाजार में सभी वर्गों के लोग सब्जी खरीदने आते हैँ. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे शास्त्री बाजार को राजधानी रायपुर का सबसे सुन्दर बाजार बनाने कार्य करने यहाँ सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, मार्ग की सुविधा देने तैयार है, लेकिन इसके लिये शास्त्री बाजार के व्यापारियों को व्यवस्थित रूप बाजार को देने भागीदार बनना चाहिए. कोई भी व्यापारी सड़क पर बैठकर सब्जी ना बेचे, बल्कि सभी सब्जी व्यापारीगण बाजार के भीतर चबूतरों एवं पाटों में बैठकर सब्जी अच्छे वातावरण में बेचें. इससे उनका व्यापार भी बढ़ेगा एवं शास्त्री बाजार का गौरव भी कायम हो सकेगा. इससे नगर निगम को कोई कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं होगी. नगर निगम किसी भी व्यापारी पर कार्यवाही बहुत अव्यवस्था होने पर जनहित में बाध्य होकर करता है. व्यापारी स्वयं को व्यवस्थित कर लें, तो शास्त्री बाजार को सबसे सुन्दर बनाने का कार्य जनअपेक्षित रूप से शीघ्र हो सकेगा. नगर निगम के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बनवाई जायेगी कि व्यापारियों को मौलिक कार्य करवाने कोई आवेदन नगर निगम में नहीं देना पड़ेगा.

Share This Post