रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। नए वैरिएंट से बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सचेत करते हुए कहा था, कि ओमिक्रोम के खतरे से निपटने के लिए ‘वार रूम’, एक्टिव कर लें, सक्रिय कदम उठाएं और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कदम उठाने पर भी विचार करने को कहा था।
यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। केंद्र ने कहा भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करें। बता दें कि देश की राजधानी में इस समय ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 57 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 73 फीसद ओमिक्रोन के ही हैं।

