Site icon Divyabharat News

अवैध देशी मदिरा शराब एवं शराब निर्माण उपकरण सामाग्री के साथ आरोपी जगतार सिंह गिल गिरफ्तार

Share This Post

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला करोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है । जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर , पेट्रोलिंग द्वारा सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियो के संबंध सूचना एकत्रित की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 21.12.2021 के रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रातर्गत गुरूद्वारा के पीछे रोटरी नगर रायपुर में एक व्यक्ति अवैध देशी शराब निर्माण कर विक्रय करने के उद्देश्य से रखा था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  आकाश राव गिरिपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री रत्ना सिंह द्वारा थाना प्रभारी आमानाका याकुब मेमन को आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री रत्ना सिंह ( भा 0 पु 0 से 0 ) के कुशल मार्गदर्शन में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जो अपने घर के आंगन में अवैध शराब एवं शराब निर्माण करने संबंधी उपकरण एवं सामाग्री रखा था जिसके संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने से तस्दीक उपरांत एक हरा मटमैला रंग का प्लास्टीक का जरकिन , एक नीले रंग का प्लास्टीक का ड्राम , एक जर्मन का पतिला में लगभग 90 लीटर शराब तथा गैंस चुल्हा शराब निर्माण उपकरण एवं सामाग्री जप्त किया गया ।

आरोपी के कब्जे से लगभग 90 लीटर देशी शराब जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी- जगतार सिंह गिल पिता इंदर सिंह गिल उम्र 55 वर्ष निवासी मुर्गी फार्म के पास गुरूद्वारा के पीछे रोटरी नगर थाना आमानाका रायपुर के विरूद्ध अपराध क्र . 370/2021 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक याकूब मेमन , प्र . आर . 972 संतोष धुले , आर . 1257 योगेश शर्मा , आर . 1462 कुलदीप पाठक , आर . क्र . 2448 दिनेश वर्मा , आर . 2362 जितेश मांझी थाना आमानाका की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Share This Post