रायपुर।रायपुर के बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस 2 सीट से बहुमत से चूक गई। 40 वार्डों वाले इस नगर निगम में 21 बहुमत का आंकड़ा था, लेकिन कांग्रेस को 19 वार्डों में ही जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है। 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। यहां अब तक आए परिणामों में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। दो वार्डों 33 व 11 नंबर में फिर से मतपत्र की गणना हुई थी। यहां प्रत्याशियों ने गड़बड़ी की शिकायत की थी।
वहीं चुनाव के पहले और मतगणना के दिन चर्चा में रहे गाजीनगर इलाके के वार्ड 28 और 29 में भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के रियाज और इकराम दोनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं। यह वही गाजीनगर है, जहां के एक मकान में बोगस वोटर होने की शिकायत बीजेपी ने प्रशासन से की थी। मतदान के दिन भी इस इलाके में बीजेपी के 2 विधायकों ने मोर्चे बंदी कर दी थी।
जैसे-जैसे परिणाम घोषित हो रहे हैं। वैसे-वैसे मतगणना स्थल से कोई खुशी मनाकर लौट रहा है तो कोई दुखी है। ऐसा ही हुआ वार्ड 33 में, जब निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू के हार की खबर आई। यह खबर सुनते ही पुन्नी साहू का पति बेहोश हो गया। वह जमीन पर ही पड़ा रहा। पुन्नी साहू के पति ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। आरोपी के बाद अब इस सीट में रीकाउंटिंग हो रही है। यहां निरस्त किए गए वोटों को फिर से जांचा जा रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में भी फिर रिकाउंटिंग की जा रही है।
यहां आए पहले परिणाम में दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू विजयी हो गए हैं। वे उरला क्षेत्र से चुने गए हैं। इसके बाद आए दो और वार्ड 7 और 19 के परिणाम में कांग्रेस के प्रत्याशी कृपा राम निषाद और आनंद मोहन सिंह जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 2 से उबारन दास बंजारे 451 वोट हासिल कर जीत गए हैं। वार्ड 4 से कांग्रेस की पुष्पा यादव ने 359 वोट प्राप्त किए और जीत गईं। वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू 514 पाकर जीत गई हैं। कांग्रेस ने यहां 16 वार्डों में बढ़त बना ली है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 10 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी 8 वार्डों में आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने 5 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है।
जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेस प्रत्याशी।
जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेस प्रत्याशी।
नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के वार्ड 14 में भाजपा की मधु तरूण बाफना जीत गई हैं। उन्हें 501 मत मिले हैं. कांग्रेस की अनुजा जैन को 237 और निर्दलीय इदी चौहान को 22, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 116 मत मिले है। नोटा को 4 मत मिले हैं।
बीरगांव में अभी तक जो स्थिति दिख रही है उसके मुताबिक..
वार्ड क्रमांक 1 में निर्दलीय शकुंतला धन्नू बंदे जीत गई हैं। वार्ड 2 में कांग्रेस के उबारन दास बंजारे जीते । वार्ड 3 से कांग्रेस शिव साहू जीत गए हैं। वार्ड 4 में कांग्रेस की पुष्पा आशीष यादव जीत गई हैं। वार्ड 8 में भाजपा के ज्ञानेश्वरी मिर्झा आगे हैं। वार्ड 9 से कांग्रेस भारती नन्दू चंद्राकर जीत गए हैं। वार्ड 10 से कांग्रेस कविता सूदन सिकली जीत गई हैं।
वार्ड 12 से कांग्रेस के ओमप्रकाश साहू जीते।
वार्ड 13 से निर्दलीय उम्मीदवार अश्विनी यादव 500 से अधिक वोटों से जीते गए हैं।
वार्ड 15 से कांग्रेस के समारू राम पात्रे जीत गए हैं।
वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक साहू जीते वार्ड 18 भाजपा के पतिराम साहू जीत के करीब हैं।
वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं।
वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू जीत गई हैं।
वार्ड क्रमांक 23 से डाक्टर शकील जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जीते। वार्ड 26 से सरोज बाई कुर्रे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हैं। वार्ड 27 से दिलदार कुमरे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड 28 से इकराम अहमद कांग्रेस से जीत गए हैं। वार्ड 29 से डोमेश देवांगन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी जीते हैं।
वार्ड 32 से कांग्रेस के नंदलाल देवांगन जीत गए हैं।
[23/12, 6:52 pm] Amanpath Surajyadv: इसके लिए भू-तल के तीन कमरों और प्रथम तल के 9 कमरों में व्यवस्था बनाई गई है। इन कमरों में हर वार्ड की गणना के लिए एक मेज लगाई गई है। इस तरह कुल 40 मेज लगायी गयी है। एक मेज पर एक सुपरवाइजर और दो गणना सहायक रहेंगे। इस तरह गणना कार्य में 120 अधिकारी-कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। मतगणना में 10% अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। पीठासीन अधिकारी ने बताया, वार्ड नंबर 3 सबसे छोटा है। इसमें केवल एक बूथ है। इसका परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। वार्ड नबर 29 और 30 में सबसे अधिक 4-4 बूथ हैं। कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ तीनों इस चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। मतगणना के बाद इन दावों का हकीकत से सामना होगा।
ऐसे होगी चुनावी मतगणना
अधिकारियों ने बताया, स्ट्रांग रूम से मत पेटी निकालने के बाद सबसे पहले मेज पर मत पत्रों की संख्या का मिलान किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक उम्मीदवार को पड़े वोटों को अलग-अलग छांटा जाएगा। मतपत्रों को 50-50 के बंडल में रखा जाएगा। उसके बाद गणना शुरू होगी। गणना के दौरान उम्मीदवार या उसका गणना एजेंट मेज के पास जा कर मतगणना को देख सकते हैं। सभी मतपत्रों तथा अवैध मतपत्रों को उम्मीदवार या उसके एजेंट को दिखाया जाएगा। एक मत पेटी की गिनती एक राउंड कहलाएगी।
मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति हो गई
नगर निगम बिरगांव में हो रहे निर्वाचन के तहत मतगणना के लिए उम्मीदवारों से आवेदन लेकर मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 40-40 अभिकर्ता नियुक्त हुए हैं। शिवसेना के 7, समाजवादी पार्टी के 9 और 44 निर्दलीय मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।
40 वार्डों के लिए 186 उम्मीदवार मैदान में
बिरगांव के 40 वार्डों में कुल 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के भी 20 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं 46 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
के लिए एक मेज लगाई गई है। इस तरह कुल 40 मेज लगायी गयी है। एक मेज पर एक सुपरवाइजर और दो गणना सहायक रहेंगे। इस तरह गणना कार्य में 120 अधिकारी-कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। मतगणना में 10% अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। पीठासीन अधिकारी ने बताया, वार्ड नंबर 3 सबसे छोटा है। इसमें केवल एक बूथ है। इसका परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। वार्ड नबर 29 और 30 में सबसे अधिक 4-4 बूथ हैं। कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ तीनों इस चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। मतगणना के बाद इन दावों का हकीकत से सामना होगा।

