Site icon Divyabharat News

अवाम ए हिन्द संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण के साथ सर्द रातों में ठण्ड से बचाने के उद्देश्य से शासकीय अस्पतालों मरीजों के परिजनों तथा जरूरतमंदों को किया गर्म कपड़े व 100 कम्बल वितरण

Share This Post

रायपुर।अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा नियमित रूप से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत आज दिनांक 23/12/2021 को निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 357वां दिन शासकीय डीकेएस अस्पताल के मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन के साथ साथ सर्द रातों में ठण्ड से बचने हेतु बच्चे बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़े, कम्बल मुहैय्या कराया गया।

विदित रहे कि वर्ष 2021 में संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश की। इसी कड़ी में साल के अंतिम महीने में शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को तथा फुटपाथ, पिछ़डी बस्तियों मे जिंदगी गुजर बसर कर रहे गरीबों बेसहारे, निराश्रित, वृद्धजनों को शहर में बढ़ती ठण्ड से बचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सदस्यों द्वारा शहर के अन्य जगहों, क्षेत्रों में घूम घूम कर गर्म कपड़े, कम्बल वितरण किया गया तथा पुरे शीतकालीन ऋतू में संस्था द्वारा कम्बल वितरण कार्य जारी रहेगा। कार्यों में संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, वसीम अकरम एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

Share This Post