Site icon Divyabharat News

NCR में चौथी लहर का खतरा!

Share This Post

दिल्ली-एनसीआर पर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते छह महीने के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कल जारी आंकड़ों में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह वृद्धि तब दर्ज की गई है, जब एनसीआर में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर हरियाणा और यूपी दोनों सरकारों ने शनिवार को प्रभावी नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी दिया है। यूपी ने 20 अक्टूबर को नाइट कर्फ्यू हटा लिया था। तब से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। हरियाणा में भी 9 अगस्त से रात का कर्फ्यू नहीं था।

देश में अब तक ओमिक्रोन के 396 मामले आए
देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के अब तक 396 केस दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,72,626 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,516 रह गई है। 374 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई।

Share This Post