रायपुर । केन्द्रीय गांड़ा महासभा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर अध्यक्ष राजेशदीप के नेतृत्व मे गांड़ा महासभा के कार्यकारिणी द्वारा रात 10 बजे से रात 12 बजे तक रोड के किनारे फुटपात पर सोने वालों, तथा दूरस्त ग्रामीण इलाकों से गरीब इलाकों से जो चिकित्सा हेतु अपने रिश्तेदारों को लेकर आते है विभिन्न सरकारी अस्पतालों मे उन्हे ठिठूरती ठंड से बचाव एवं रेल्वे स्टेशन,बस स्टैंड, जिला अस्पताल, आदि स्थानों में पहुंच कर हाड़कंपाने वाली सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए असहायों को कंबल दिए गए।
अध्यक्ष राजेश दीप ने कहा कि गांड़ा महासभा परिवार के द्वारा प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण किया जाता है जिसकी शुरुआत आज महासभा के कोषाध्यक्ष के जन्मदिवस से किया गया है गांड़ा महासभा के द्वारा लगातार इस तरह का कार्य किया जाता रहेगा। ऐसे गरीब जरूरतमंद फूटपात पर मिलने वाले जो बिना कोई कंबल या साधनों से ठिठुरती ठंड में सिकुड़ कर सोते है ऐसे लोगों को भी कंबल दिया जाएगा। गांड़ा महासभा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं कई कठिन परिस्थितियों में भी । इस वर्ष के शीत लहर एवं कड़ाके की ठंड को किया गया की इस ठंड में जरूरतमंदों को विभिन्न स्थानों पर कंबल बाँटा जाएगा।
शहर अध्यक्ष बंटी निहाल ने कहा पूरा प्रदेश भीषण सर्दी व शीत लहर की चपेट में है जिसके कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शहर में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने दिन-रात खुले में सड़कों पर काटते हैं और उनके पास सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त साधन व कपडे़ तक नहीं होते हैं। हम सभी को ऐसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बघेल ने अपने जन्मदिन मे कंबल वितरण जैसे मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले प्रत्येक सम्माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया । ज्ञात हो कि लगातार इस कार्यक्रम को संचालित करने का निर्णय लिया गया है, और ठंड खत्म होने तक इस कार्यक्रम के सफल संचालन का भी निर्णय हुआ।
आज के इस अभियान में गांड़ा महासभा अध्यक्ष राजेश दीप, महासचिव श्री राजमोहन बाग ,शहर अध्यक्ष बंटी निहाल जी, युवा अध्यक्ष बसंत बाग जी, श्री शशी तांडी, श्री आनंद नायक, दिनेश तांडी, सागर बाग आदि रात १० बजे से रात १२ बजे तक कम्बल वितरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया ।

