Site icon Divyabharat News

चोरी के चक्कर में चली गई जान:पूरी रात शटर और रोशनदान के बीच फंसा रहा चोर का सिर

Share This Post

दुर्ग जिले में ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका।

रात में चिल्लाने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान के ऊपर लाश देख संचालक के उड़े होश

गोदाम संचालक सुखवंत सिंह शनिवार सुबह 11 बजे जब गोडाउन पहुंचा तो शटर के ऊपर युवक का शव देख उसके होश उड़ गए। काफी देर तक तो वह कुछ समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

Share This Post