Site icon Divyabharat News

अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी साल के अंतिम महीनों मे बैठक कर लिया गया जनहित एवं सामाजिक कार्यों का लिया गया निर्णय

Share This Post

 

रायपुर। रविवार को मध्यान्ह 01 बजे रामनगर , रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) स्थित संस्था कार्यालय में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में भोजन सेवा वितरण कार्य के 365 दिन पूर्ण होने पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान , संस्था को आर्थिक दृष्टिकोण से सुदृढ बनाना , संगठन के आगामी कार्यकाल के पुनर्गठन पर चर्चा तथा भविष्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोंन के फैलते प्रकोप की विषम परिस्थिति में संस्था सदस्यों को सक्रिय रहने बाबत विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।

संस्थापक  मोहम्मद सज्जाद खान जी के मार्गदर्शन में इस बैठक में पँडित अनिल शुक्ल , सैय्यद जाकिर हुसैन , ज़ुबैर खान , राजेंद्र शर्मा , मुकेश बामबोडे , प्रीति जैन , महमूद आलम , अनमोल जैन , दिव्यांश शर्मा , यासिर हुसैन , वसीम अकरम , योगेश्वर सिन्हा सादर उपस्थित थे ।

 

Share This Post