Site icon Divyabharat News

एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर अधिकारियों सहित वार्ड 35 के क्षेत्र में  घूमकर सर्वे किया

Share This Post

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य  आकाश तिवारी ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के क्षेत्र का स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर सफाई के प्रति वार्डवासियों को जागरूक बनाने निगम जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री लोकेश चंद्रवंशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बंधित जोन नम्बर 4 के अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक के मध्य सघन सर्वे किया. इस दौरान वार्ड क्रमांक 35 में नाले का टेल एन्ड तक जलभराव की समस्या दूर करने स्थल सर्वे किया गया. एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने वार्ड के निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता को वार्ड में जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से नई नाली एवं पुलिया बनाने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर विकास कार्य करवाने के निर्देश दिये. एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने वार्ड क्रमांक 35 में श्रेष्ठ सफाई कार्य करने पर सफाई मित्र कर्मचारियों का वार्डवासियों की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर जोन कमिश्नर  विनय मिश्रा सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया. एमआईसी सदस्य एवं पार्षद ने वार्ड क्रमांक 35 के एक्सप्रेस वे बनाने से प्रभावित लोगों को व्यवस्थापन शीघ्र दिलवाने वहीं समीप के एक स्थल का सर्वे कर उसे प्रक्रिया के तहत चिन्हित करने जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया.

Share This Post