रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत आने वाले सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 47 के क्षेत्र में जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य सम्बंधित जोन 4 के कर्मचारियों की स्थल पर उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कचरा एवं गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर सम्बंधित कुल 5 दुकानदारों संतोष शुभ डिस्पोजल पर 5000 रूपये, मुकेश प्रोवीजन स्टोर्स पर 500 रूपये, नितिन ट्रेडर्स पर 2500 रूपये, दुकानदार श्री राम हेमनानी पर 1000 रूपये एवं पोहा पॉइंट पर 1000 रूपये का जुर्माना करने की कड़ी कार्यवाही सम्बंधित सभी 5 दुकान संचालकों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे कुल मिलाकर 10000 रूपये का जुर्माना वसूला गया. इसमें से एक दुकान पोहा पॉइंट में घरेलू गैस सिलेंडर पाया गया.
नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल लाईन में 5 दुकानों में गन्दगी मिलने, प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर 10000 रूपये जुर्माना वसूला गया,इनमें से एक दुकान पोहा पॉइंट में घरेलू गैस सिलेंडर पाया गया

