Site icon Divyabharat News

बड़ी खबर – कालीचरण मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार,

Share This Post

धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था. अब मिली जानकारी के मुताबिक, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है. उन्हें रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है.

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था. कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं. जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी.

रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान में रह रहे थे. आज सुबह 4 बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शाम तक उन्हें रायपुर लेकर पहुंच जाएगी.

कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था. रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी.

Share This Post