Site icon Divyabharat News

कालीचरण महाराज मामले में आया नया मोड़ : 13 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर

Share This Post

रायपुर। कालीचरण मामले में आज नया मोड़ आ गया है. कालीचरण महाराज को जस्टिस चेतना ठाकुर के कोर्ट में आज शाम पेश किया गया. जहाँ से उन्हें 13 जनवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

वहीँ महात्मा गाँधी पर अभद्र टिपण्णी करने वाले खाद्य अधिकारी संजय दुबे को भी आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. खाद्य अधिकारी ने कालीचरण महाराज के बयान समर्थन किया था. जिसके बाद उन पर भी कार्यवाही की गयी थी और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था.

कालीचरण महाराज के ज़मानत के लिए ज़िला न्यायाधीश के यहाँ आवेदन लगाया गया है जिसके अनुसार तीन जनवरी को मामले की सुनवाई होगी।

कालीचरण को बेल नहीं मिली है. 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share This Post