Site icon Divyabharat News

लॉकडाउन को लेकर प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये बड़ा बयान

Share This Post

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के भयावह रूप दिख रहे है. वहीं रायपुर जिला में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिल रहे है. जिसे देखते हुए आज जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री व रायपुर जिला के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, एसपी प्रशात अग्रवाल, CMHO मीरा बघेल, चैंबर अध्यक्ष मौजूद रहे.

इस बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, हम जिला प्रशासन के साथ मिलकर के पूरे जिले में और विशेष रूप से रायपुर शहर में क्या कुछ करना है. उसकी तैयारी के सिलसिले में चर्चा किए. इसके साथ ही लॉकडाउन लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ये कतई नहीं… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो निर्देश जारी किए हैं। उसमें पहला लाइन है हम किसी भी प्रकार की व्यावसायिक,व्यापारिक,औद्योगिक और कृषि संबंधी ट्रांसपोर्ट गतिविधि को नहीं रोकेंगे. आवश्यक यह है कि हमको कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसीलिए चेंबर के प्रतिनिधियों को हम ने बुलाया था हमने उनसे भी आग्रह किया है जहां ज्यादा दुकान में भीड़ होगी वहां कोरोना गार्डन का पालन किया जाए, मास्क आवश्यक है.

राजधानी रायपुर में कल से पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर नगर निगम जहां-जहां बगैर मास के लोग देखेंगे उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और जो आवश्यक प्रावधान है उसके तहत कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हमें सावधानी बरतने की की जरूरत है. उस के सिलसिले में आज जिला प्रशासन के साथ बैठक की गई है.

Share This Post