Site icon Divyabharat News

हाईली सेंसेटिव जोन में 20 मिनट फंसे रहे मोदी:हाईवे पर जहां काफिला रुका,

Share This Post

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बुधवार को तकरीबन 20 मिनट तक बेहद असुरक्षित एरिया में खड़ा रहा। पंजाब में फिरोजपुर जिले के अंदर मुदकी के पास नेशनल हाईवे पर जिस जगह PM को रुकना पड़ा, वह हाईली सेंसेटिव जोन है। यहां से इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर महज 30 किलोमीटर दूर है और इस एरिया में लगातार टिफिन बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ मिलते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की विजिट के मद्देनजर पंजाब पुलिस को जिस तरह के इंतजाम करने चाहिए थे, ग्राउंड पर वह नजर नहीं आए।

भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक बसे होने की वजह से फिरोजपुर पंजाब का बेहद संवेदनशील जिला है। यहां प्रधानमंत्री की रैली का ऐलान लगभग डेढ़ हफ्ते पहले हो गया था। दूसरी तरफ लुधियाना और पठानकोट में हाल में हुए बम धमाकों के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। जिस जलालाबाद कस्बे में 15 सितंबर 2021 में ब्लास्ट हुआ, वह भी फिरोजपुर के नजदीक है और NIA की जांच में साफ हो चुका है कि वह आतंकी हमला था।

जलालाबाद ब्लास्ट के बाद NIA द्वारा टिफिन बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गुरमुख सिंह रोडे इसी एरिया में पड़ते मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला है, जो जरनैल सिंह भिंडरावाले की जन्मस्थली है। भिंडरावाले का भतीजा और लंबे समय से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा खालिस्तान की हिमायत करने वाल लखबीर सिंह रोडे भी इसी इलाके का है।

लखबीर सिंह रोडे ने ही गुरमुख के जरिये बॉर्डर पार से टिफिन बम की डिलीवरी की थी। केंद्रीय एजेंसियों के सामने गुरमुख ने स्वीकार किया था कि एक-दो टिफिन बम की डिलीवरी फिरोजपुर सेक्टर में हुई है। ऐसे में PM की रैली की सूचना के बाद पंजाब पुलिस के पास तैयारियों के लिए पर्याप्त समय था, मगर उसका काउंटर इंटेलीजेंस विभाग और दूसरा खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल रहा।

पंजाब पुलिस ने जो रूट सुझाया, उसी पर चूक

बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री को पहले हेलिकॉप्टर से फिरोजपुर पहुंचना था। चूंकि बुधवार सुबह से मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था, ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को बाय रोड फिरोजपुर पहुंचने का यह रूट पंजाब पुलिस ने ही सुझाया। पंजाब पुलिस ने इस रूट को सुरक्षित बताया मगर इसी पर बड़ी चूक हो गई।

Share This Post