Site icon Divyabharat News

नाइट कर्फ्यू को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

Share This Post

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब रायपुर कलेक्टर ने आदेश में संशोधन किया है. एक घंटे की छूट दी है. अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने आदेश में लिखा कि ठेला, गुमटी और अन्य छोटे फुटपाथ व्यापारियों के द्वारा समयावधि के प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए उपरोक्त वर्णित आदेश की कंडिका 1 में रात्रिकालीन की अवधि को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किए जाने का आदेश दिया है.।

Share This Post