Site icon Divyabharat News

कलेक्टर डोमन सिंह की जाँच में रिपोर्ट कोरोना संक्रमित : डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में

Share This Post

महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था। ज़िला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम उनका ट्रू नॉट ( आरटीपीसीआर ) जांच की। आज रविवार को जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कलेक्टर होम आइसोलेशन में चले गए हैं। डक्टरों ने कहा कि हल्के लक्षण है, वे निगरानी में है। इधर कलेक्टर सिंह ने भी हाल ही में उनके संपर्क में आए अधिकारियों और अन्य लोगों से किसी प्रकार के लक्षण नज़र आने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है।।

Share This Post