रायपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान घटक की स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा नियुक्त नवआस्था जन विकास सेवा समिति अंबिकापुर के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम में समाजिक अंकेक्षण की कार्यशाला का आयोजन एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य किया गया, जिसमें हितग्राही, रायपुर नगर पालिक निगम से प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी, सामाजिक विशेषज्ञ,सहायक अभियन्ता, राज्य शहरी विकास अभिकरण से सामाजिक विशेषज्ञ, नवआस्था के डायरेक्ट एवं संयुक्त संचालक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे. दिनांक 11 जनवरी 2022 मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा.
प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर जमीन मोर मकान घटक के तहत नगर निगम में सामाजिक अंकेक्षण कार्यशाला सम्पन्न,11 जनवरी को जनसुनवाई आयोजित

