Site icon Divyabharat News

राजधानी रायपुर में ओमिक्रॉन के मिले चार नए मरीज

Share This Post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के आज नए केस की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन की चपेट में चार लोग आए है। राजधानी रायपुर के चार लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। उनमें से दो तो यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से लौटे थे। इसके साथ ही दो अन्य जो रायपुर में ही थे वो भी ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक स्वास्थ्य कर्मी है।

ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए मरीजों की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल ने की है। उन्होंने बताया कि 14 दिन पहले चार लोगों के सैंपल जांच के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर भेजे गए थे। जिनकी आज रिपोर्ट आई है वे लोग ओमिक्रोन से संक्रमित मिले हैं

Share This Post