Site icon Divyabharat News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लगातार तीसरे दिन वर्ष 2022-23 की बजट तैयारियों के सिलसिले मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श

Share This Post

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लगातार तीसरे दिन वर्ष 2022-23 की बजट तैयारियों के सिलसिले मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। आज की बैठकों की शुरुआत कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे से सम्बद्ध विभागों की चर्चा के साथ हुई। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के विभागों संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग की बजट तैयारियों के सम्बंध में श्री चौबे और विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वित्त सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जलसंसाधन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस.भारतीदासन, संसदीय कार्य विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत,संचालक वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

Share This Post