Site icon Divyabharat News

नौकरी पाने राजधानी में लगी भीड़

Share This Post

रायपुर। रोजगार ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आज से स्वास्थ्य विभाग रायपुर 202 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसमें 9000 से लेकर 200000 तक की सैलरी वाली जॉब है. वहीं बड़ी संख्या में नौकरी पाने की चाह में लोग इंटरव्यू देने पहुंचे है.

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग रायपुर द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फर्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आज 18 जनवरी 2022 से शुरू हुई है. जो सुबह 11 से 1 बजे तक चलेगा। यह इंटरव्यू कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में किया जा रहा है.

Share This Post