Site icon Divyabharat News

अब केवल स्पेशलिस्ट- एमडी एनेस्थीसिया , एमडी मेडिसिन पल्मोनोलॉजिस्ट पद के लिए लिया जाएगा आवेदन

Share This Post

रायपुर। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा अभ्यर्थियों से मंगलवार, 18 जनवरी को विभिन्न पदों के लिए आवेदन लिए गए हैं। आगामी दिवसों में अब केवल स्पेशलिस्ट- एमडी एनेस्थीसिया/एमडी मेडिसिन/पल्मोनोलॉॅजिस्ट संवर्ग के पदों की पूर्ति तक प्रत्येक दिवस प्रातः 11 से 1 बजे के बीच सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रायपुर- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में साक्षात्कार आयोजित होगा।

पूर्व में ज्ञापित अन्य सभी पद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के समक्ष पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो चुके हैं अतः उन सभी पदों पर और आवेदन नहीं लिए जाएंगे, साथ ही जिन पदों के लिए मंगलवार 18 जनवरी को आवेदन लिए गए हैं, उनके साक्षात्कार की तिथि से स्वास्थ्य विभाग, रायपुर अवगत कराया जाएगा।

Share This Post