Site icon Divyabharat News

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित 158 केंद्रों में संचालित होगी परीक्षा

Share This Post

रायपुर।छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पद के लिए 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर जिला अंतर्गत कुल 158 केंद्रों में परीक्षा संचालित की जाएगी।

परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल ने बताया कि आवेदकों के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र क्रमांक 25018 ,भारतीय विद्या भवन, आर के शारदा मंदिर ग्राम बरबंदा, जिला रायपुर लिखा है, इस परीक्षा केंद्र की वास्तविक स्थिति ग्राम बरबंदा न होकर ग्राम बरौंदा है।

Share This Post