रायपुर । महानिदेशक, सीआरपीएफ कुलदीप सिंह के छत्तीसगढ़ भ्रमण के अवसर पर विशेष आसूचना शाखा भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में नक्सल परिदृश्य एवं संचालित नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। महानिदेशक, सीआरपीएफ द्वारा अब तक सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष जाहिर करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में सीआरपीएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नक्सल विरोधी अभियानों पर हुई समीक्षा बैठक

