Site icon Divyabharat News

धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Share This Post

रायपुर।राजधानी पुलिस गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर राजधानी में चेकिंग अभियान सहित सभी प्रकार की पुलिस गतिविधियाँ तेज कर दी है इसी कड़ी में पुलिस ने

धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने बताया कि थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे आरोपी असलम ऊर्फ अज्जू पिता सब्बीर अली उम्र 33 साल निवासी ब्लाक/एम मकान नं0 514 आर.डी.ए. कालोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Share This Post