Site icon Divyabharat News

आगजनी की घटना पर अब तक अपराध दर्ज न होना संदेहास्पद: राजेश मूणत

Share This Post

रायपुर। राजधानी की मुख्य मार्ग पर स्थित अनुपम उद्यान, के निकट बनाई गई “नेकी की दीवार” को जलाये जाने की घटना से आज दिनांक तक प्रशासन द्वारा अपराध पंजीबद्ध न करना यह स्पष्ठ करता है कि यह किसी साजिश के तहत जलाई गई है

भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है तत्काल यह “नेकी की दीवार” पुनः बनाई जाये और आगजनी घटना की जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही तत्काल की जाय, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमे जरुर घटना की रिकार्डिंग होगी फिर भी अब तक कार्यवाही न किया जाना दोषियों को बचाने में सत्ता पक्ष के नेताओं की संलिप्तता की ओर इशारा करता है

आज के इस धरना आन्दोलन में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकान्त राठोर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, ओंकार बैस, अशोक पांडे ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,डॉक्टर सलीम राज, सत्यम दुबा, मनोज वर्मा, रमेश गाँधी, प्रमोद साहू ,बजरंग खंडेलवाल, गोपी साहू , किशोर महानंद, मृत्युंजय दुबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे.

Share This Post