Site icon Divyabharat News

निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय को पितृशोक, महापौर, सभापति, उत्तर विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Share This Post

रायपुर- नगर पालिक निगम के जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के पिता गली नम्बर 6 न्यू शान्तिनगर शंकर नगर रायपुर निवासी रेल्वे के सेवानिवृत अभियन्ता 82 वर्षीय श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय के आज सुबह आकस्मिक निधन पर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है. मृतात्मा की अंतिम यात्रा गली नम्बर 6 न्यू शांतिनगर शंकर नगर रायपुर स्थित उनके निवास स्थान से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम पहुंची, जहाँ उनकी पार्थिव देह को उनके सुपुत्र संतोष पाण्डेय ने मुखाग्नि दी. वे रोहनचन्द्र पाण्डेय के दादा थे.

Share This Post