Site icon Divyabharat News

शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के विरोध में भाजपा पार्षद ने दिया धरना! संत प्रकाशमुनि नाम साहेब का आया बड़ा बयान

Share This Post

रायपुर। शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर भाजपा पार्षदों में आक्रोश है,जिसके विरोध में आज नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में जोन चार कार्यालय में मुख्य द्वार घेरकर भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाज़ी कर शहर सरकार को कोसा।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण फलफूल रहा है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
ज्ञात हो कबीर पंथ के सर्वोच्च संत प्रकाश मुनि नाम साहेब के घर के पास भी अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण की शहर में जमकर चर्चा हो रही है,स्वयं संत ने अपना वक्तव्य दिया है कि इसी वजह से वो कांग्रेस को पसंद नहीं करते,उनके इस बयान के बाद से उनके अनुयायियों एवं कबीर पंथियों में भी आक्रोश व्याप्त है।
भाजपा पार्षद दल ने जोन चार आयुक्त श्री विनय जायसवाल को भी इस बाबत ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की माँग की है।
इस दौरान मुख्य रूप से उपनेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा,जोन तीन अध्यक्ष डॉ.प्रमोद साहू,श्री मृत्युंजय दुबे,रोहित साहू,रवि ध्रुव,रजियंत ध्रुव,दीपक जाएसवाल,राम प्रजापति,श्रीमती सीमा साहू सहित सभी पार्षदगण उपस्थित थे।

Share This Post