Site icon Divyabharat News

प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों का अब सपना होगा सकार,  झुग्गी बस्ती में निवासरत किराएदारों, आवासहीन परिवारों को मिलेगा अब मकान ,एमआईसी में हुआ प्रस्ताव पास

Share This Post

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा निगम मुख्यालय के प्रस्ताव अनुरूप राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस के तहत झुग्गी एवं गैर झुग्गी बस्ती में निवासरत किराएदारों, आवासहीन परिवारों को आवास प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। योजना का शीर्षक राज्य शासन द्वारा मोर मकान मोर आस पक्की छत के पूरा होही आस अब सब्बो के होही अपन पक्का आवास रखा गया है। इसमें कुल 20 बिन्दुओं पर दिषा निर्देष जारी किये गये है। जिसकी जानकारी दी गई। राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना का निकाय में यथाषीघ्र क्रियान्वयन करने का प्रस्ताव लोकहित में महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता में निगम एमआईसी ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यालय के प्रस्ताव अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिषन के घटक भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) परियोजना के तहत 609 नग जी प्लस 3 आवासो का निर्माण कार्य 3 स्थानो दलदल सिवनी के बीएसयूपी एचपीएल साइट, समेरा स्थित बीएसयूपी एचपीएल साइट, इंद्रप्रस्थ फेस 1 के बीएसयूपी के फेस 3 साइट में समस्त बाह्य विकास कार्य किये जाने ठेकेदार को कार्यादेष 18 नवंबर 2019 को जारी किया गया। परियोजना स्थलों में परिस्थिति जन्य कारणों से 261 नग आवासो का निर्माण संभव नहीं हो सका। उक्त आवासो के निर्माण हेतु अन्यत्र भूमि का चयन किया गया। जिसमें लाभांडी एवं दलदल सिवनी स्थित ईडब्ल्यूएस भूमि शामिल है। एमआईसी ने प्रस्ताव अनुसार अतिरिक्त नवीन परियोजना स्थलों लाभांडी एवं दलदल सिवनी स्थित ईडब्ल्यूएस भूमि में निर्माणाधीन आवासो को समाहित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी ।

Share This Post