रायपुर ,अक्सर यह देखा गया है कि आज के दौर में छोटे बच्चों के पहले जन्मदिन को बड़े धूमधाम से एवं बड़ी बड़ी होटलों में मनाने का दौर चला हुआ है लेकिन इन सबसे हटकर रायपुर के समाजसेवी सुरेश चौधरी की पोती आर्यन्शी चौधरी का जन्मदिन परिवार जनों के बीच मानव सेवा कर मनाया गया जिसमें अनेक प्रकार के सेवा कार्य संपन्न हुए
चौधरी परिवार का उद्देश्य प्रचार करना नहीं है यह संदेश खबर पढ़कर अन्य लोग प्रेरणा लेकर ऐसे सेवा कार्य कर सकें ताकि कोई भूखा ना सोए एवं सेवा कार्य जारी रहे और साथ ही साथ बच्चों में बचपन से ही सेवा कार्य का उद्देश्य जागृत हो और वह ऐसे ही सेवा कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें
मानव सेवा कर मनाया अपना पहला जन्मदिन

