Site icon Divyabharat News

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की आड़ में छत्तीसगढ़ को नशा की गढ़ बना रही भूपेश सरकार : हुलास साहू ने कहा कि सरकार शराबबंदी न करके नए-नए ठेके खोल रही है

Share This Post

रायपुर- छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे के साथ सत्ता में आई भूपेश सरकार प्रीमियम की आड़ में और अपने मंत्रिमंडल की राजस्व बढ़ाने के लिए नए-नए ठेके खोलते जा रही है। छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया में बयान आया है कि सरकार शराबबंदी के वादों को पूरा करने पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए नशामुक्ति अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। श्री मरकाम के मुताबिक हर गांव में भारत माता वाहिनी का गठन होगा। समिति के अध्यक्ष साहू ने कहा कि श्री मरकाम को मालूम नही है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के समय से भारत माता वाहिनी की गठन हुई है तथा बीजेपी सरकार ने अवैध शराबबंदी (कोचियाबन्दी) के लिए भारत माता वहिनी की गठन की थी, लेकिन अवैध शराबबंदी मतलब कोचियाबन्दी नही हुई और गाँव-गाँव मे अवैधशराब और कोचियाओं की बाढ़ सी आ गई है। छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के सचिव धर्मेन्द्र बैरागी ने कहा कि सरकार को कोरोना लाकडाउन से सबक लेते हुए शराबबंदी तत्काल करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति सरकार से साफ शब्दों में कहता है कि शराबबंदी के लिए कोई ढ़कोसला न कर, टालमटोल न करते हुए सीधे मुद्दे में काम करे।

 

Share This Post