Site icon Divyabharat News

पलाश मल्होत्रा बने युवा कांग्रेस के रायपुर जिला उपाध्यक्ष

Share This Post

रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छ.ग. प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा , राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी सूश्री एकता ठाकुर , छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी , संभाग प्रभारी दुर्गेश राय , प्रदेश महासचिव रायपुर प्रभारी संदीप वोरा , सह प्रभारी तुकाराम चंद्रवंशी, सुश्री शशि सिंह , अमित मिरी तथा जिलाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा की सहमति से रायपुर जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमे युवा नेता पलाश मल्होत्रा को रायपुर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पलाश मल्होत्रा

 

ने युवा कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघठन ने मुझ पर जो भरोसा किया है उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरेंगे व पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के नियमानुसार देश व जनहित की सेवा करेंगे। पलाश मल्होत्रा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके मित्रों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share This Post