Site icon Divyabharat News

महापौर एजाज ढेबर के जनचौपाल में 60 से अधिक नागरिक मांग,समस्या को लेकर पहुचे, राशन नहीं मिलने, स्टीट लाईट, सहित विभिन्न समस्यायें बतलाईं ,महापौर ने समस्या के त्वरित निदान हेतु दिये निर्देश

Share This Post

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में निरन्तर जनसमस्याओं के निदान हेतु सकारात्मक पहल कर रहे हैं. महापौर ने नलघर की पुरानी टंकी के समीप स्थित अपने शासकीय आवास में सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिये जनहित में जनसुविधा हेतु जनता दरबार प्रारम्भ कर दिया है,जिसमें जनचौपाल महापौर स्वयं सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को जनसमस्याओं एवं मांगों से अवगत होकर उनके त्वरित निदान की दृष्टि से लगाएंगे. महापौर   एजाज ढेबर ने आज जब जनचौपाल लगायी, तो लगभग 60 से अधिक नागरिकों ने उनसे मिलकर उक्त सकारात्मक पहल को लेकर महापौर की कार्यप्रणाली को सराहा. आज जनचौपाल में महापौर श्री एजाज ढेबर को 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मुख्य रूप से राशन नहीं मिलने, राशन कार्ड बनाने,स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित थे, चुनाभट्टी गुढ़ियारी रेल्वे बस्ती क्षेत्र के लोगों ने महापौर को रेल्वे प्रशासन द्वारा 2 दिनों में बस्ती खाली करने की नोटिस दिये जाने की जानकारी दी, जिस पर महापौर ने तत्काल सम्बंधित रेल्वे अधिकारी से चर्चा की एवं लोगों की ओर से एक सप्ताह का समय माँगा, महापौर से चर्चा के दौरान रेल्वे अधिकारी ने लोगों को एक सप्ताह का समय देने के प्रति आश्वस्त किया. महापौर ने नागरिकों की सभी मांगों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं नियमानुसार त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में कार्य से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये.महापौर ने कहा कि वे सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को नियमित रूप से सुबह 10 बजे से 11 बजे के मध्य 1 घंटे की अवधि के लिये जनचौपाल में अपने शासकीय आवास पुरानी नलघर पानी टंकी के समीप नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों के रहवासी नागरिकों की जनसमस्याओं एवं मांगों को सुनकर उनसे अवगत होकर सभी मांगों एवं समस्याओं का जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नियमानुसार त्वरित निदान करवाने की दृष्टि से लगाएंगे. कोई भी नागरिक जनचौपाल में आकर उनसे सीधे मिलकर उन्हें अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवा सकता है. वे सभी मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र त्वरित निदान हेतु जनहित एवं जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक पहल कर आवश्यक कार्यवाही करवाएंगे. महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि समस्या बताने जनचौपाल में आने वाले नागरिकों के चेहरे पर लौटते समय मुस्कान हो. आज जनचौपाल में नगर पालिक निगम रायपुर के एल्डरमेन  अफरोज अंजुम उपस्थित थे.

Share This Post