Site icon Divyabharat News

1किलोग्राम पॉलीथिन लाईये, शास्त्री बाजार के फूड बैंक में एवज में 1 प्लेट नाश्ता पाइये,

Share This Post

रायपुर को पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने एक और सकारात्मक पहल, रायपुर में यह अपनी तरह का पहला पर्यावरण हितैषी प्रयोग0 रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर लगातार रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, पॉलीथिन मुक्त राजधानी जनजागरूकता के माध्यम से बनाने निरंतर सकारात्मक पहल एवं प्रयास कर रहे हैँ. आज महापौर श्री एजाज ढेबर ने जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किये जाने वाले नवीन फूड बैंक का नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल ररुफ वार्ड नम्बर 46 के शास्त्री बाजार में पहुंचकर फीता काटकर लोकार्पण करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत एनयूएलएम के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री नवीन चन्द्राकर, नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, सहायक अभियन्ता श्री नागेश्वर रामटेके, उप अभियन्ता श्री नवीन वर्मा, एनयूएलएम की सीईओ श्रीमती दीपा चन्द्राकर, जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रीना यादव, सचिव श्रीमती यशोदा यादव एवं समूह की सभी 10 सदस्य महिलाओं की उपस्थिति में सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त नाश्ता स्थल की शानदार सौगात राजधानीवासियों को दी. महापौर श्री एजाज ढेबर ने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से राजधानी रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने एक और सकारात्मक पहल कर दी. इसके तहत रायपुर शहर के शास्त्री बाजार फूड बैंक में जो भी नागरिक 1 किलोग्राम पॉलीथिन लाएगा, उसे इसके एवज में जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की फूड बैंक संचालनकर्ता महिलाओं द्वारा तत्काल एक प्लेट नाश्ता पोहा अथवा समोसा में से कोई भी एक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाया जायेगा. यह व्यवस्था रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से पूर्ण करने लगातार जारी रहेगी. महापौर ने बताया कि ऐसी व्यवस्था रायपुर शहर में पहली बार समाज हित में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखकर नगर निगम रायपुर द्वारा की गयी है. पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में यह व्यवस्था केवल अंबिकापुर नगर पालिक निगम में दी जा रही है. अंबिकापुर के अलावा यह व्यवस्था केवल रायपुर शहर में की गयी है. महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर की ओर से सभी नागरिकों से शास्त्री बाजार के आज से प्रारम्भ नवीन फूड बैंक में अपने साथ एक किलोग्राम मात्रा में पॉलीथिन ले जाकर देने एवं उसके एवज में एक प्लेट नाश्ता मुफ्त में प्राप्त करने के समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा में दी जा रही जनसुविधा का लाभ उठाने एवं रायपुर को पॉलीथिन से मुक्त राजधानी बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया है.

Share This Post