Site icon Divyabharat News

प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त कर हितग्राहियों के खिलें चेहरे,मुस्लिम परिवार को मिला ईद का तोहफ़ा,मोदी जी को दिया धन्यवाद

Share This Post

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान.नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना “प्रधानमंत्री आवास योजना” के पात्र हितग्राहियों को आज मोर ज़मीन मोर मकान योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण जोन 3 अध्यक्ष एवं महात्मा गाँधी वार्ड के पार्षद डॉ.प्रमोद साहू जी ने अपने कार्यालय में किया।
इसके अलावा उन्होंने वार्ड में ही शिव मंदिर तालाब के पास निवासरत मुस्लिम परिवार के पूर्व से ही स्वीकृत मकान के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और उन्हें नयें मकान बन जाने की बधाई दी।
सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया!

Share This Post