Site icon Divyabharat News

साँसद ने किया तालाब सौंद्रयीकरण कार्य का भूमिपूजन

Share This Post

रायपुर। महात्मा गाँधी वार्ड अंतर्गत प्राचीन पण्डरी तालाब के रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा होने जा रहे सौंद्रयीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन आज रायपुर साँसद श्री सुनील सोनी जी,रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी एवं जोन 3 अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद डॉ.प्रमोद साहू जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए साँसद ने आम जनता से आग्रह किया कि इस तालाब की स्वच्छता एवं सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लें एवं इसे संरक्षित करे।
सभा को स्थानीय विधायक  कुलदीप जुनेजा,रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,जोन अध्यक्ष डॉ.प्रमोद साहू आदि ने भी सम्बोधित किया और वार्डवासियों को मिलने जा रही इस अनुपम सौग़ात की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस दौरान मुख्य रूप से निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सूर्यकांत राठौड़,उपनेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा,पार्षद सुमन राम प्रजापति,पार्षद श्री तिलक भाई पटेल,पूर्व पार्षद श्री जसबीर ढिल्लन,श्री पप्पू बंजारे,श्री रमेश मीर्घानी,मंडल अध्यक्ष श्री गोरेलाल नायक,श्री गोरेलाल देवांगन,श्री मनोज दरवरकर,श्री संतोष तिवारी, भगवान यादव,श्री नरेंद्र जँघेल,श्री पवन भेरवानी,श्री योगी साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक,महिलायें,निगम के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Post