रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर ने एक बार फिर आगामी 27 जून से “तुँहर महापौर,तुँहर द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से शहर के वार्डों में जाने की घोषणा की है,जिसके लिये अभी से विरोध के स्वर उठने लगे है।
सबसे पहले विरोध दर्ज करने वालो मे पहला नाम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद एवं न.पा.नि. जोन 3 के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार साहू का आ रहा है जिन्होंने आज ही महापौर के नाम पत्र लिखकर आपत्ति और विरोध दर्ज कर उनसे सवाल किया कि पिछले साल भी आपके और निगम प्रशासन द्वारा द्वारा “तुँहर सरकार,तुँहर द्वार” नाम से बड़े-बड़े वादों और पूरे तामझाम के साथ शहर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं के त्वरित निवारण एवं विकास कार्य करवाने के नाम से शिविर आयोजित किया गया था,उस समय प्राप्त जन शिकायतों पर क्या कार्यवाही हुई? कौन-कौन से विकास कार्यों को पूर्ण किया गया? पहले उसका जवाब माँगते हुए उन्होंने महापौर को खुला पत्र लिखा है।

