Site icon Divyabharat News

भूपेश बघेल कैबिनेट में बड़ा भूचाल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Share This Post

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव) ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके इस्तीफे के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। वहीं मंत्री टीएस सिंहदेव बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

बात दें, मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार था। जिसमें से उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है

Share This Post