Site icon Divyabharat News

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share This Post

रायपुर । गांजा के साथ आरोपी दौलत राम सहारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 17.08.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड़ नंबर 02 स्थित सोनडोंगरी पुलिया पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दौलत राम सहारे निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी दौलत राम सहारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये* जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 128/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – दौलत राम सहारे ऊर्फ विक्की पिता संजय उम्र 29 वर्ष निवासी तुलसी नगर अशोक किराना पास थाना गुढ़ियारी रायपुर ।

Share This Post