Site icon Divyabharat News

सुबह से देर रात तक चलता रहा बधाईयों का दौर

Share This Post

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार भाटापारा के महामंत्री , कसडोल विधान सभा क्षेत्र के कर्मठ – जुझारू कार्यकर्ता विमल कुमार साहू का जन्मदिन क्षेत्र के सामाजिक , व्यापारिक संगठन के लोग , क्षेत्र के युवा वर्ग समर्थक तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता सुबह से ही कार्यालय एवं कसडोल विधान सभा के कई स्थानों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया । विमल साहू फँस क्लब के पदाधिकारी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि विमल साहू छात्र जीवन से ही अपने क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करते रहे और जरूरतमंदो की मदद करते रहे है । यही कारण है कि आज सुबह से ही क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग , युवा , बच्चे सभी अपने सुख दुख के साथी विमल साहू के जन्म दिन को उत्सव की तरह मनाया ।

छत्तीसगढ़ महतारी और कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ मनाया जन्मदिन

आज जन्मदिन के अवसर पर विमल साहू ने कसडोल विधानसभा के चहुमुख विकास के संकल्प के साथ सुबह छत्तीसगढ़ महतारी के दर्शन एवं पूजा अर्चना के बाद विधानसभा के लोगों से आशीर्वाद लेने पहुंचे । कसडोल विधान सभा क्षेत्र के संडी , पलारी , जरवे , लवन , कसडोल ( डोगरीडीह , तिल्दा ) तुरमा के लोगों ने अपने स्नेहिल और प्रिय युवा नेता के जन्म दिन पर अस्पताल , स्कूल , कॉलेजों में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर फल वितरण किया पर्यावरण के संरक्षण के संकल्प के साथ गो – ग्रीन फाउण्डेशन के तत्वाधान में अनेक जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । साथ ही साथ वृद्ध जनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जन्म दिन के अवसर पर विमल साहू छ.ग. प्रदेश के माटी पुत्र , गौरव , यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री निवास गये । जहाँ मुख्यमंत्री ने विमल साहू के जन्म दिन पर केक काटकर बधाई दी और उनके द्वारा कसडोल विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।

लोगों के असीम प्रेम और समर्थन से अभिभूत

कृषक पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सघर्षशील युवा नेता की लोकप्रियता अपने ही क्षेत्र में नहीं अपितु राजनीति के जरिये पूरे देश में बढ़ रही है । इनकी सेवा भावना प्रयासों और सक्रियता का प्रमाण है कि प्रदेश के साथ – साथ ए.आई. सी.सी. मुख्यालय दिल्ली , राजस्थान , गुजरात , मध्यप्रदेश असाम , उत्तर प्रदेश , बिहार , उत्तराखण्ड , पश्चिम बंगाल , उड़ीसा , झारखण्ड , नागालैण्ड , तमिलनाडू , आन्ध्र प्रदेश , केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी इनके साथी और समर्थकों ने इनके द्वारा मतदाता जागृति मंच के तत्वाधान में किये गये जागरूकता अभियानों से प्रभावित लोगों द्वारा इनका जन्म दिन मनाकर इनके उज्जव भविष्य की कामना की गयी । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन , रायपुर में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी जन्म दिन मनाकर बधाई दी । अपने समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपने जन्म दिन के अवसर पर प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत होकर विमल साहू ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि लोगों की सेवा और उनको अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा उनके आदर्श छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पिता श्री नंदकुमार बघेल से मिलती है और इस विशेष उपलक्ष्य में अपने दोनों आदर्शों से आशीर्वाद पाकर उनके अंदर लोगों की सेवा करने की शक्ति और जिज्ञासा और भी बढ़ी है । उन्होंने सभी चाहने वाले समर्थकों बड़े बुजुर्गों और सार्थियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

Share This Post