Site icon Divyabharat News

राजेश मूणत की तरह ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज मारपीट किया

Share This Post

रायपुर/26 अगस्त 2022। भाजपा के प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के द्वारा पूर्व में पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिस प्रकार दुर्व्यवहार गाली-गलौज किया गया था उसी तरह ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता दुर्व्यवहार गाली-गलौज और मारपीट किया है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस एवं महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार अभद्रता मारपीट के लिए खेद जताने के बजाय पुलिस प्रशासन को ही दोषी ठहरा कर बेशर्मी की राजनीति कर रही है। पूरा प्रदेश ने विडियो देखा है किस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर रहे है। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, बदतमिजी कर रहे है और भाजपा के नेता अपने गुंडा मवाली किस्म के कार्यकताओं को बचाने के लिये आंख मुंद कर झूठ की राजनीति कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन करने का ट्रेनिंग नहीं देती है बल्कि उन्हें हिंसा कैसे किया जाए इसका प्रशिक्षण देती है। भाजपा के केंद्रीय नेता से लेकर राज्य स्तर के नेता लगातार अमर्यादित बयानबाजी और उकसाने वाले बयान बाजी करते हैं पुलिस प्रशासन ने आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार से बल प्रयोग नहीं किया है लोकतंत्र की मर्यादा में आंदोलन करना सबका अधिकार है लेकिन भाजपा आंदोलन की आड़ में हिंसा करना चाहती थी। इसलिये पुलिस प्रशासन जिनके हाथ में लाठी भी नहीं था उन पर हमला कर रही थी।

 

Share This Post