Site icon Divyabharat News

कलेक्टर को विधायक कुलदीप जुनेजा ने महापौर के साथ कराई स्कूटी की सैर, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Share This Post

रायपुर। दशहरा उत्सव समिति के एवम छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर जी के साथ रायपुर कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को अपने देवेंद्र नगर कार्यालय से डब्ल्यूआरएस कालोनी दशहरा मैदान तक अपनी स्कूटी की सवारी कराई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया और उसके निदान के लिए चर्चा की।

दशहरा मैदान में विधायक श्री जुनेजा एवम महापौर ने समिति के सदस्यों एवम आला अधिकारियों के साथ बैठक की और दशहरा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रामायण टीवी सीरियल में किरदार निभाने वाले कलाकारों के आगमन व सुरक्षा तथा उत्सव में पधारने वाली जनता की आवश्यकताओं एवं सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।इस अवसर पर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक एवम महापौर एजाज ढेबर, समिती सचिव राधेश्याम विभार ,लुंबा ,कलेक्टर,निगमायुक्त, डीएफओ, एडीओ, नाग भूषण राव,आकाश तिवारी,संजय पाठक ,संजय सोनी ,विजय सिक्का, मकरंद तांडी,कमल ग्रीटलहरे सहित आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share This Post