Site icon Divyabharat News

अय्याश पति की करतूतों से पत्नी तंग:बेडरूम में बीवी से कहता था-तुम किन्नर जैसी दिखती हो

Share This Post

रायपुर की एक युवती अपने पति की अय्याशियों से तंग आ चुकी है। मामला इस कदर बिगड़ा कि लड़की ने थाने में जाकर पति के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। मामले में शुरुआती जांच के बाद मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। युवती ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

महिला थाने की पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। 30 साल की युवती पुरानी बस्ती से लगे मोहल्ले की रहने वाली है। लड़की ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि साल 2012 में हुई शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वो दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की ताक में रहता था। उसे आइटम कहता था। भद्दे कमेंट किया करता था।

बीवी को कहता था किन्नर
युवती ने कहा है कि पति उसके साथ अक्सर गाली-गलौच और मारपीट करता था। वो कहता था कि उसे बीवी के नैन-नक्श पसंद नहीं। युवती ने कहा है- विवाह के बाद से ही मेरे पति मेरे रंग रूप और बनावट पर कहते थे कि तेरी शक्ल काम वाली बाई जैसे है और तू किन्नर की तरह दिखती है, मैंने अपने पिता (युवती के ससुर) की बातों पर आकर तेरे साथ शादी कर ली। वरना मैं कभी भी तुम से शादी नहीं करता।

विदेशी महिलाओं संग बिना कपड़ों की तस्वीर
युवती का दावा है कि उसके पति ने शादी में मिले गहनों को बेचा और उन रुपयों को शराब पीकर उड़ाया। गोवा में जाकर विदेशी महिलाओं के साथ बिना कपड़े के किस करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, ये तस्वीरें उसने युवती को दिखाई। वो सोशल मीडिया पर कई लड़कियों से अश्लील चैट किया करता था। बेडरूम से निर्वस्त्र होकर दूसरी लड़कियों से वीडियो कॉल पर बातें करता था। ये सब करता देख पत्नी जब उसे टोकती तो वो उसके बाल खींचकर पिटाई करता था।

दो बार कराया गर्भपात
युवती ने बताया कि वो दो बेटियों की मां है। इस बात का ताना हमेशा ससुराल में सुनने को मिलता था। पहली बेटी के जन्म के बाद दूसरी बार मां बनी तो लिंग जांच करवाकर उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार युवती ने बेटी को ही जन्म दिया। चौथीं बार मां बनी तो भी घर वालों ने उसका गर्भपात कराया। इसे लेकर कई दिनों से विवाद जारी था जो अब थाने तक जा पहुंचा।

ससुर है कर्मचारी नेता
युवती ने बताया कि उसके ससुर सरकारी नौकरी से हाल ही में रिटायर हुए हैं। वो बड़े कर्मचारी नेता रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के लोगों और अफसरों से जान-पहचान की धौंस दिखाते रहे हैं। मामले में अब लड़की ने महिला थाने में शिकायत कर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाने के जांच अधिकारियों ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले में पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही ससुराल वालों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

धमतरी में पति-पत्नी के विवाद पर ससुर की हत्या

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दामाद ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने अपने ससुर का हंसिए से गला काट दिया था। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा विवाद पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा हुआ है। आरोपी का कहना था कि ये बार-बार पति-पत्नी के झगड़े में घुसता था। इस वजह से मैंने उसे मार दिया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
पिछले महीने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां कुछ आरोपियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।आरोपियों ने पहले तो पति को धारदार हथियार से मारा, फिर उसकी पत्नी को साथ ले गए बाद में उसकी भी हत्या कर दी। पत्नी की लाश उसके घर से 70 किलोमीटर दूर उदयपुर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली।
Share This Post