बाराबंकी. एक फैक्ट्री से चोरी किया हुआ सामान बिकवाने के आरोप में एसपी ने दो सब इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है.प्रदेश के बाराबंकी में फैक्ट्री से चोरी किया हुआ स्क्रैप बिकवाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो सब इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. सीओ सिटी द्वारा की गई जांच में यह आरोपी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है.
शराब के ठेके पर चोरी के मामले में पुलिस टीम ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के सम्बंध में पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जहांगीराबाद थाना में सूतमिल के पास स्थित एक फैक्ट्री से चोरी से स्क्रैप भी निकाल कर बेचते हैं. चोरी किए गए स्क्रैप की ब्रिकी में पुलिस कर्मचारी मदद करते हैं. आरोपियों ने उनके नाम भी बताए थे.

