Site icon Divyabharat News

आंखों में फेवीक्विक डालकर भीख मंगवाने वाला भिखारी गैंग का सरगना और उसकी मां गिरफ्तार

Share This Post

कानपुर में भिखारी गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गैंग की यातनाओं का शिकार हुए नौबस्ता के सुरेश मांझी से इनका सामना कराया गया. सामना होने के बाद आरोपियों ने जैसे ही जुबान खोली, जिसे सुनकर सुरेश चौंककर दहशत में आ गया. पीड़ित ने उन्हें तुरत पहचान लिया.सुरेश ने पुलिस को बताया कि यही लोग हैं, जिन्होने उसकी जिंदगी नर्क बना दी. इस दौरान पुलिस फरार आरोपी विजय की मां को भी सुरेश के सामने लाई. यातनाओं में अपनी आंखें खो चुके सुरेश ने उसे भी आवाज सुनकर पहचान लिया. सुरेश मांझी इस समय हैलट में भर्ती है. उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह से चली गई है. उम्मीद है शायद रोशनी लौट आए. फिलहाल, वह देख नहीं सकता. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद शिनाख्त के तौर पर सुरेश को आवाज सुनाई थी.जैसे ही सुरेश को पता चला की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तब उसकी जान में जान आई. उसने पुलिस से कहा, साहब यही सब लोग हैं. जिन्होने मेरा ये हाल किया है. इतना तड़पाया, प्रताड़ित किया कि जिंदा रहने की उम्मीद खत्म हो गई थी. पता नहीं कैसे मेरी सांसें चलती रहीं. ये बातें सुनकर आरोपी खामोश रहे, क्योंकि उनकी करतूतें उजागर हो रही थीं.

Share This Post